अगर आप ' गूगल पे ' यूजर हैं और अपनी मौजूदा भाषा को बदलकर ' हिंग्लिश ' (हिंदी और अंग्रेजी भाषा का एक
वाक्य में उपयोग ) करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं | इसके लिए सबसे पहले ' प्ले स्टोर ' और ' एपल एप
स्टोर ' से गूगल पे एप का लेटेस्ट वर्ज़न अपडेट करना होगा | लेटेस्ट वर्ज़न अपडेट होने के बाद अपने स्मार्टफ़ोन में
अब गूगल पे एप को ओपन करें और स्क्रीन के टॉप राइट कार्नर पर दिखाई दे रहे ' प्रोफाइल ' आइकॉन पर क्लिक करें
| इसके बाद आपको ' सेटिंग ' मेन्यू पर जान होगा | यहाँ आपको ' पर्सनल इन्फो ' विकल्प को सेलेक्ट करना होगा |
यहाँ ' लैंग्वेज ' का एक विकल्प नज़र आएगा, उसे दबाएं | इसके बाद आपको लिस्ट में कई साड़ी भाषाएँ नज़र आएंगी
| आपको यही ' हिंग्लिश ' भाषा पर सेलेक्ट करना होगा | इसके बाद भाषा बदलकर हिंग्लिश हो जाएगी | इसी विकल्प
के जरिये आप दूसरी भाषाओं का भी चयन कर सकते हैं | इस डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म में हिंग्लिश के आलावा हिंदी,
बंगाली, गुजरती, कन्नड़, तेलगु, मराठी, और तमिल जैसी भाषाओँ का भी सपोर्ट मिलता है |
0 Comments